Translate(अनुवाद करें)

डीएम-एसपी की होली की मस्ती से बढ़ा कर्मचारियों का मनोबल

 

🔵डीएम-एसपी की कुर्ता फाड़’ होली और नागिन डांस की चर्चा प्रशासनिक गलियारों में 

🔴डीएम-एसपी की होली की मस्ती बना अपनत्व की मिसाल 
🔵  ग्लोबल न्यूज 
कुशीनगर। पूरे जनपद मे सकुशल होली का त्योहार संपन्न कराने के बाद दुसरे दिन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस  अधीक्षक केशव कुमार द्वारा मातहतों के साथ खेली गई ‘कुर्ता फाड़’ होली और नागिन डांस की मस्ती का असर प्रशासनिक गलियारों में भी दिखाई देने लगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद जहां आम लोगों ने अधिकारियों के सहज और मानवीय व्यवहार की सराहना की, वहीं प्रशासनिक अमले में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बेशक! त्योहारों के दौरान लगातार ड्यूटी और तनावपूर्ण माहौल के बीच अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ इस तरह घुल-मिलकर उत्सव मनाने से कर्मचारियों का मनोबल काफी बढ़ा है। कई कर्मचारियों का कहना है कि जब जिले के शीर्ष अधिकारी खुद औपचारिकता की दीवार तोड़कर कर्मचारियों के साथ खुशियां बांटते हैं, तो इससे कार्य के प्रति लगाव और टीम भावना काफी मजबूत होती है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा का दौर जारी है। लोगों का कहना है कि आम तौर पर अधिकारी सख्त प्रशासनिक छवि में नजर आते हैं, लेकिन कुशीनगर में डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार का यह अलग अंदाज यह संदेश देता है कि जिम्मेदारियों के साथ-साथ मानवीय रिश्तों और खुशियों का भी अपना महत्व होता है।प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि इस तरह के आत्मीय माहौल से अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तालमेल बेहतर होता है, जिसका सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी पड़ता है। यही वजह है कि होली की यह मस्ती अब एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में चर्चा में है।होली के रंग भले ही अब फीके पड़ने लगे हों, लेकिन कुशीनगर में डीएम-एसपी के नागिन डांस और कुर्ता फाड़ होली की चर्चा अभी भी लोगों की जुबान पर है। इसे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बढ़ते विश्वास और अपनत्व की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।
🔴 रिपोर्ट - संजय चाणक्य 

No comments:

Powered by Blogger.