🔴केडी शाही जनजागृति संस्थान के तत्वावधान मे आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम
🔵 ग्लोबल न्यूज
कुशीनगर। जनपद के तुर्कपट्टी स्थित सूर्य भूमि पर बेटियों के सपनों का संसार बसने जा रहा है.. ” एक बार फिर संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय सरोकार का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। केडी शाही जनजागृति संस्थान, तुर्कपट्टी महुअवा के तत्वावधान में आगामी 26 अप्रैल को तुर्कपट्टी स्थित सूर्यमंदिर परिसर में निर्धन कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया जाएगा।
बतादे कि वर्ष 2003 से शुरू हुई यह पहल अब एक परंपरा बन चुकी है, जिसने सैकड़ों गरीब परिवारों के चेहरे पर खुशियां बिखेरी हैं। संस्थान द्वारा अब तक 650 से अधिक निर्धन कन्याओं का विवाह पूरे सम्मान और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया जा चुका है। इस वर्ष भी 21 कन्याओं के हाथ पीले किए जाएंगे, जहां हर बेटी को अपने जीवन की नई शुरुआत गरिमा और सम्मान के साथ मिलेगी।
शनिवार को पडरौना के हीरो एजेंसी पर में आयोजित प्रेसवार्ता में केडी शाहा जनजागृति संस्थान के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुधीर शाही कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र दत्त शुक्ल व डाॅ. सीबी सिंह संयुक्त रुप से बताया कि यह आयोजन सिर्फ एक विवाह कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के प्रति एक मजबूत संकल्प है। उन्होंने कहा कि “हर बेटी को सम्मानपूर्वक विदा करना हमारा कर्तव्य है, और यही हमारी संस्था का उद्देश्य भी है।” उन्होंने कहा कि सूर्यमंदिर परिसर की में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में पूरी की जाएंगी। वहीं, मंदिर के बाहर सामुदायिक भवन में बारातियों और घरातियों के लिए भव्य भोजन की व्यवस्था की गई है। आयोजन में शामिल हर कन्या को न केवल सम्मानजनक विदाई की जाएगी, बल्कि उनके गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा।इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
🔴संस्कृति का भी होगा संगम
संस्थान के अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, प्रबंधक सुधीर शाही कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने बताया कि इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां सिर्फ विवाह ही नहीं, बल्कि संस्कृति का भी उत्सव मनाया जाएगा। रात 9 बजे सांस्कृतिक संगम, सलेमपुर के निर्देशक मानवेन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रसिद्ध काव्य कृति “रश्मिरथी” का मंचन किया जाएगा। लोकगीतों और नाटकों के माध्यम से भारतीय परंपरा और संस्कारों को जीवंत किया जाएगा, जो इस आयोजन को और भी यादगार बनाएगा।
🔴 सभी कन्याएं हमारे लिए परिवार का हिस्सा
महिला प्रतिनिधि कंचन गुप्त ने कहा कि यह सामूहिक विवाह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान, आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। यहां आने वाली प्रत्येक कन्या हमारे लिए परिवार का हिस्सा है, जिसकी गरिमा और खुशियों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास सिर्फ विवाह संपन्न कराना नहीं, बल्कि इन बेटियों को एक सशक्त और खुशहाल जीवन की ओर आगे बढ़ाना है।
🔵 रिपोर्ट - संजय चाणक्य

No comments: