Translate(अनुवाद करें)

मठ बनाम कब्रिस्तान: जमीन के खेल में अब विधायक की एंट्री, तहसील प्रशासन कटघरे में

  


🔴विधायक डॉ. असीम राय ने तहसीलदार का किया स्क्रू टाइट, कहा- जांच कर सच्चाई सामने लाए

🔵 ग्लोबल न्यूज 

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के डुमरिया मठ में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। मठ की जमीन पर कथित हेराफेरी और कब्रिस्तान के नाम पर निर्धारित रकबे से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा कर बाउंड्री वॉल खडा किये जाने के आरोपों ने मामले को तूल दे दिया है। शिकायत सीधे क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार राय तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसीलदार का स्क्रू टाइट कर  जांच के निर्देश दिए। 

मठ के महंत एवं पूर्व प्रधान रूद्रानंद गिरी ने विधायक डाॅ असीम राय से मुलाकात कर दस्तावेजों का पुलिंदा सौंपते हुए आरोप लगाया कि मठ की भूमि से जुड़े अभिलेखों में गंभीर गड़बड़ी की गई है। उनका कहना है कि कब्रिस्तान की खतौनी में दर्ज भूमि महज 48 डिसमिल है, जबकि मौके पर लगभग 100 डिसमिल अवैध कब्जा कर चाहरदीवारी खड़ी कर दी गई है।

🔴तीन महीने से फाइल दबाए बैठे है तहसीलदार ?

महंत गिरी का आरोप है कि उन्होंने पुरातत्व विभाग से जांच कराने संबंधी दस्तावेज और शिकायत तीन माह पूर्व तहसील प्रशासन को सौंप दी थी, लेकिन तहसीलदार ने कमीश्नर के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए आज तक  कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच करा दी जाए तो जमीन से जुड़े पूरे मामले का सच सामने आ जाएगा।

🔴विधायक ने तहसीलदार को किया फोन

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने तहसीलदार तमकुहीराज को दूरभाष पर क्लास लगायी और निर्देशित किया कि शिकायत की तत्काल जांच कराई जाए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में कब्रिस्तान की बाउंड्री निर्धारित रकबे से अधिक पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।विधायक ने कडे शब्दों मे कहा कि इसमे किसी प्रकार की लापरवाही व हिलाहवाली बर्दाश्त नही किया जायेगा। मीडिया से बातचीत में महंत रूद्रानंद गिरी ने कहा कि वर्षों पुराने धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर लगातार विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सुनियोजित तरीके से मठ की संपत्ति को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासनिक जांच ही इस पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने ला सकती है।

🔵 रिपोर्ट - संजय चाणक्य

No comments:

Powered by Blogger.