Translate(अनुवाद करें)

मेहनत का मिला इनाम, कुशीनगर के उज्ज्वल बने IIT के नए सितारे

  

🔴मेहनत, लगन और विश्वास की जीत: उज्ज्वल तिवारी ने IIT में बनाई राष्ट्रीय पहचान

🔵  ग्लोबल न्यूज 

कुशीनगर। प्रतिभा जब परिश्रम और आत्मविश्वास से मिलती है तो सफलता की नई इबारत लिखती है। इसका ताजा उदाहरण कुशीनगर जनपद के कसया तहसील के होनहार छात्र उज्ज्वल तिवारी ने प्रस्तुत किया है। आईआईटी जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणाम में उज्ज्वल तिवारी ने ऑल इंडिया रैंक 853 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे  जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

ग्राम प्रधान रानी तिवारी एवं विजय तिवारी के पुत्र उज्ज्वल ने यह सिद्ध कर दिया कि सपनों की ऊंचाई संसाधनों से नहीं, बल्कि संकल्प और मेहनत से तय होती है। परिणाम घोषित होते ही कसया से लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा और घर उत्सव स्थल में बदल गया।उज्ज्वल की सफलता के पीछे वर्षों का अनुशासन, निरंतर अभ्यास और परिवार का अटूट विश्वास रहा। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने बड़े भाई एडवोकेट ऋषभ तिवारी के मार्गदर्शन, दादा रमाशंकर तिवारी के आशीर्वाद तथा बड़े पापा विनोद तिवारी, नवीन तिवारी, बड़े भाई ई. गौरव तिवारी, डॉ. वैभव तिवारी, ई. उत्कर्ष तिवारी और ई. उत्सव तिवारी को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया।उज्ज्वल की शैक्षणिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। कक्षा 6 से 10 तक की शिक्षा उन्होंने कसया स्थित हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने गोरखपुर के मोमेंटम कोचिंग संस्थान का रुख किया। वहीं से उन्होंने अपने सपनों को आकार देना शुरू किया और कठिन परिश्रम के दम पर देश के शीर्ष प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में स्थान बनाया।छह भाइयों में सबसे छोटे उज्ज्वल ने सफलता के बाद कहा, "मैंने कभी परिणाम के बारे में अधिक नहीं सोचा, मेरा पूरा ध्यान तैयारी और निरंतर सुधार पर था। मुझे अपने ऊपर विश्वास था कि मेहनत रंग लाएगी। परिवार, गुरुजनों और बड़े भाइयों का सहयोग मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा।

No comments:

Powered by Blogger.